Wednesday, May 9, 2018

Screen and Stage Bhojpuri Cine Award Kolkata

रंगारंग कार्यक्रम के बीच कोलकाता में सम्पन्न हुआ भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड , 

खेसारी लाल बेस्ट एक्टर , काजल राघवानी बेस्ट एक्ट्रेस, निरहुआ मोस्ट पॉपुलर एक्टर , आम्रपाली दुबे मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस , रवि किशन भोजपुरी रत्न । 

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में स्क्रीन एंड स्टेज द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड लगभग सभी सितारों के रंगारंग कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुआ । समारोह में साल 2017 की फिल्मो और उनसे जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों को भी सम्मानित किया गया । जाने माने निर्देशक मंजुल ठाकुर को उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला ।  निर्माता अनंजय रघुराज की फ़िल्म मेहन्दी लगा के रखना को बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड मिला जबकि इसी फिल्म के लिए खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर , काजल राघवानी को बेस्ट एक्ट्रेस और निर्देशक रजनीश मिश्रा को बेस्ट डेब्युडेन्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया । जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट पॉपुलर एक्टर तो आम्रपाली दुबे को बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया । मेगा स्टार रवि किशन को भोजपुरी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया । प्रचारक उदय भगत व रंजन सिन्हा को बेस्ट पी आर ओ का अवार्ड मिला जबकि बेस्ट विलेन का अवार्ड सुशील सिंह को उनकी फिल्म सिपाही के लिए मिला । इसी फिल्म के लिए मनोज टाईगर को बेस्ट कॉमेडियन के अवार्ड से नवाजा गया । अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ गायक का अवार्ड आलोक कुमार को तो भोजपुरी क्वीन कल्पना को सर्वश्रेष्ठ गायिका के अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन हाउस का खिताब जहां निरहुआ एंटरटेनमेंट को दिया गया वहीं निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार और आलोक कुमार को भोजपुरी जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।  आकाश सिंह यादव को बेस्ट डेब्युडेन्ट एक्टर तो काजल यादव को बेस्ट डेब्युडेन्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया । मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के अवार्ड से नवाजा गया ।
अवार्ड की सूची
बेस्ट फ़िल्म - मेंहदी लगाके रखना
बेस्ट  क्रिटिक फ़िल्म -निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट एक्टर - खेसारी लाल यादव ( फ़िल्म - मेंहदी लगाके रखना ) ,
बेस्ट पॉपुलर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ( फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट एक्ट्रेस - काजल राघवानी ( फ़िल्म - मेंहदी लगाके रखना)
बेस्ट पापुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट डायरेक्टर -मंजुल ठाकुर, ( फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट पॉपुलर डायरेक्टर - राजकुमार पांडे
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर -रजनीश मिश्रा ( फ़िल्म मेंहदी लगाके रखना)
बेस्ट विलेन सुशील सिंह ( फ़िल्म सिपाही)
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव कॉमिक शेड संजय पांडे (  निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
पॉपुलर एक्टर इन नेगेटिव - अवधेश मिश्रा
बेस्ट स्टोरी - रजनीश मिश्रा ( मेहन्दी लगा के रखना )
बेस्ट स्क्रीनप्ले-  मंजुल ठाकुर , अरविंद तिवारी , गौतम सिन्हा ( निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट डायलाग -  अरविंद तिवारी, गौतम सिन्हा
बेस्ट म्यूजिक - मधुकर आनंद
बेस्ट लिरिक्स - आजाद सिंह
पॉपुलर लिरिक्स राइटर - पवन पांडे
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - आर आर प्रिन्स ( काशी अमरनाथ )
बेस्ट कोरियोग्राफर - राम देवन ,
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर अंजनी तिवारी
बेस्ट फाइट मास्टर - अंडलीब पठान ( जिगर )
बेस्ट सिंगर फीमेल - कल्पना
बेस्ट सिंगर मेल - आलोक कुमार
बेस्ट एक्टर कॉमेडी  - मनोज टाईगर ( सिपाही )
बेस्ट कॉमेडी पापुलर - संतोष श्रीवास्तव
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवधेश मिश्रा(  फ़िल्म मेहदी लगाके रखना)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पूनम दुबे ( फ़िल्म रंगीला  )
डेब्यू एक्ट्रेस काजल यादव ( मोहब्बत )
बेस्ट डेब्यू एक्टर - आकाश सिंह यादव ( तेरे जैसा यार कहाँ )
बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर - विवेक रस्तोगी ( शहंशाह )
बेस्ट पी आर वो उदय भगत और रंजन सिन्हा
बेस्ट पी आर ओ उत्तर प्रदेश - पवन दुबे
बेस्ट डिजाइनर नरसू,
बेस्ट एनर्जेटिक एक्शन स्टार - यश कुमार ,
राइजिंग स्टार - आदित्य ओझा , निधि झा एवं स्मृति सिन्हा
बेस्ट आयटम डांसर - ग्लोरी मोहंता
बेस्ट मेकअप मैन - हितेश लिम्बाचिया ,
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जय तिलक ।
बेस्ट प्रोड्यूसर एंड डिस्ट्रीब्यूटर -अभय सिन्हा ।
इन अवार्ड के अलावा निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार , आलोक कुमार को भोजपुरी फ़िल्म जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया । अभिनेत्री अनारा गुप्ता को स्टाइलिश अभिनेत्री तो ऋतु सिंह को राइजिंग स्टार के अवार्ड से नवाजा गया ।

No comments:

Post a Comment