Saturday, June 27, 2015
बाढ़ हत्या कांडः एक ने की सीबीआई जांच की मांग, दूसरे ने दी नीतीश की छाती तोड़ने की धमकी
पटना में मौसम का तापमान शनिवार को भले ही कम था, लेकिन राजनीतिक तापमान दिन भर घटता बढ़ता रहा। बाढ़ में हुए पुटूस यादव की हत्या में अनंत सिंह की भूमिका को लेकर सांसद पप्पू यादव ने जहां अपना मोर्चा खोला, वहीं अनंत सिंह के बचाव में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरूण कुमार इनके बचाव में उतर गए।

दूसरी ओर र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस क्रम में उनकी जुबान भी फिसली और उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की छाती तोड़ने तक की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेहरा बदलकर अनंत सिंह जैसे दर्जनों लोगों का शोषण अपने राजनीतिक लाभ के लिए करते रहे हैं। काम निकल जाने के बाद वे ऐसे लोगों को निकाल बाहर करते हैं।
लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह कौम चूड़ी पहनकर नहीं बैठी, न इनकी जान किसी डिबिया में है। यह नीतीश कुमार की छाती भी तोड़ सकती है। कुमार भाजपा के प्रदेश दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ने अनंत सिंह के न समर्थन में हैं और न विरोध में।
लेकिन जिस तरह से खास जाति विशेष पर हमला किया जा रहा है वह हमें स्वीकार्य नहीं। नीतीश कुमार को जब जरुरत था वे अनंत सिंह के तलवे सहला रहे थे, काम निकल गया तो सात माह पुराने मामले में जेल भेज दिया। यह कैसा न्याय है।
नीतीश कुमार गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले व्यक्ति हैं। मैंने उन्हें 14 वर्षों तक कंधे पर बैठाकर चैम्पियन की तरह घुमाया लेकिन बहुत पहले उन्हें समझ गया। वे मुखौटा बदल-बदल कर लोगों का इस्तेमाल करते हैं और समयम के अनुसार अपना चोंगा भी बदल लेते हैं।
साभार - दैनिक भाष्कर
पवन के परिजनों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन: पप्पू यादव
पार्टी कार्यालय से आर ब्लॉक किया राजभवन मार्चपप्पू यादव ने राज्यपाल को सौंपाबाढ़ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
पटना। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर राजभवन मार्च आर ब्लॉक तक गया। बाद में सांसद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सत्ता संरक्षित अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी पदयात्रा करेगी। बाढ़ में खुद पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि पवन यादव की हत्या की सीबीआई जांच कराने के लिए समर्थन जुटाने के लिए पार्टी टॉल फ्री नंबर जारी करेगी, जिसके माध्यम से लोग मांग का समर्थन कर सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि अनंत सिंह जैसे दर्जनों सत्ता संरक्षित लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। राजद व जदयू में धूमल सिंह, सुनील सिंह, कौशल यादव, बिंदी यादव जैसे लोगों की कमी नहीं है। बालू माफिया, शराब माफिया, पत्थर माफिया लोकतंत्र को अपरहण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार के इशारे पर प्रशासन ने जन अधिकार पार्टी को सभा करने की अनुमति नहीं दी। लालू व नीतीश अपने पैरों तले जमीन खीसकने से हताश और निराश हो गए हैं। इसी हताशा में पार्टी को कमजोर की करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन लालू यादव को समझना चाहिए कि यादव समाज उनका बंधुआ नहीं है। समाज स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता रहा है .
इससे पहले मुंह पर पट्टी बांधे और हाथ में झंडा-बैनर लिए हजारों कार्यकर्ता तेज बारिश में भींगते हुए मार्च में शामिल हुए। आर ब्लॉक से सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने राजभवन गया, जहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वालों में सांसद पप्पू यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासिचव विजयेंद्र कुमार सिंह, महासचिव रमेश झा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रधान महासचिव एजाज अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष बबन यादव शामिल थे। राजभवन मार्च में युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जन अधिकार पार्टी के प्रेमचंद सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, गौमत आनंद, राजेश रंजन पप्पू समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
------------------------------------------------------
Thursday, June 25, 2015
जदयू उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा यादवों का वोट : ददन पहलवान
बिहार स्वाभिमान सम्मेलन में की घोषणा
लालू परिवार का राजनीतिक भविष्य अंधकार में
पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन यादव पहलवान ने कहा है कि यादव वोटों को नीतीश कुमार में पक्ष में शिफ्ट करने की कोशिश को सफल नहीं होने देंगे। आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव ने यादव जाति के स्वाभिमान को गिरवी रख दिया है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि बिहार के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमने आज से लड़ाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि यादव समाज लालू यादव का कार्यकर्ता हो सकता है, उनका बनिहार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम कई बार लालू यादव के उम्मीदवारों को पराजित करके निर्दलीय विधायक के रूप में चुनाव जीत थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लालू यादव अकेले समाज के नेता नहीं थे। राबड़ी देवी खुद राघोपुर में चुनाव हार चुकी हैं। उनका जमानत भी जब्त हो गया था। आज लालू यादव के परिवार में कोई भी मुखिया तक नहीं है। मीसा भारती भी चुनाव हार चुकी हैं। ददन यादव ने नीतीश कुमार पर दस साल तक यादवों पर दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने हमारे समाज पर अत्याचार किया, उसे अपना नेता चुनकर लालू यादव ने यादवों को अपमानित करने का काम किया है। लालू यादव अगर अपने बेटे या बेटी को भी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करे और नीतीश कुमार का छोडें तो पूरा यादव समाज उनका साथ देगा। उन्होंने आगे कहा कि जदयू उम्मीदवारों के खिलाफ वे यादव समाज को एकजुट कर उनके खिलाफ माहौल बनाएंगे।
ददन पहलवान ने कहा कि हम बिहार में नया विकल्प बनाने की कोशिश की जा रही है। हम नयी संभावनाओं की तलाश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में यादवों को अपमानित और प्रताडि़त किया जा रहा है। इसके खिलाफ लोगों में व्यापक गुस्सा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार स्वाभिमान सम्मेलन में राज्य भर के लोग आए हैं। पूरा बिहार नये विकल्प की तलाश कर रहा है। हम विकल्प देने की राजनीति कर रहे हैं।
बिहार स्वाभिमान सम्मेलन में हाजी नूर मोहम्मद, नवीन वाजपेयी, ओमशंकर यादव, सुरेश यादव, सुनील सिंह, अख्तर निहाल, ओम प्रकाश सिंह यादव, सुभाष सिंह यादव, वकील यादव, नंदकिशोर यादव, विजय पासवान, करतार सिंह यादव व मुन्ना पांडेय के अलावा हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे।
लालू को चीनी का घोल नहीं पिला सकते : पप्पू यादव
युवा जन संवाद का हुआ आयोजन
युवाओं को हर त्याग के लिए तैयार रहना चाहिए
27 जून को बाढ़ में होगी रैली
पटना। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लालू यादव पर हमला करते हुए कि वह लालू यादव को चीनी का घोल नहीं पिला सकते हैं। आज पटना में जन अधिकार पार्टी की ओर से आयोजित युवा जन संवाद को संबोधित उन्होंने कहा कि वे किसी के इशारे पर काम नहीं करते हैं। हम जनता के साथ रहते हैं और जतना के भावनाओं के अनुकूल काम करते हैं। यदि इससे लालू यादव को मिर्ची लगती है तो यह उनकी समस्या है। उन्होंने कहा कि जब तब बाढ़ के पवन यादव के परिजनों को न्याय नहीं मिलता है, जब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 27 जून को बाढ़ में आयोजित सभा हर हाल में होगी।
श्री यादव ने छात्र-युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहचान युवाओं से है। युवा वह है, जिसमें विज्ञान और अध्यात्म का मिश्रण हो। उन्होंने कहा कि त्याग करने वालों ने ही दुनिया को दिशा दी है। महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक से आज तक, जिसने भी त्याग किया, उसने ही इतिहास की रचना की। सांसद ने कहा कि भारत में कभी क्रांति नहीं हुई है, हो भी नहीं सकती है। क्योंकि यहां भाग्य, भगवान, कर्मकांड, जाति, धर्म, पाखंड सभी क्रांति की संभावना का मार देते हैं। यहां की सामाजिक जड़ता और शोषण क्रांति के बीज को अंकुरित ही नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि क्रांति और बदलाव के लिए लेने के बजाये देने की प्रवृत्ति पैदा करनी होगी। तभी समाज बदलेगा, देश बदेलगा और देश आगे बढ़ेगा। बिहार आगे बढ़ेगा।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की राजनीतिक संस्कृति में ही जड़ता आ गयी है। नेतृत्व वर्ग युवाओं में संभावना के बीज पैदा ही नहीं होने देता है। 1974 के छात्र आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस आंदोल से सिर्फ सत्ता बदली थी, कुर्सी पर बैठने वाला व्यक्ति बदल गया था। व्यवस्था नहीं बदली थी। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रही है। इसके लिए युवा को हर तरह के त्याग और समर्पण के लिए तैयार रहना चाहिए। युवा जन संवाद में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिजेंद्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा के रब्बू पवार, प्रदेश के प्रधान महासचिव एजाज अहमद, उपाध्यक्ष बबन यादव, युवा शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता मधुकर आनंद ने की।
Subscribe to:
Posts (Atom)