युवा जन संवाद का हुआ आयोजन
युवाओं को हर त्याग के लिए तैयार रहना चाहिए
27 जून को बाढ़ में होगी रैली
पटना। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लालू यादव पर हमला करते हुए कि वह लालू यादव को चीनी का घोल नहीं पिला सकते हैं। आज पटना में जन अधिकार पार्टी की ओर से आयोजित युवा जन संवाद को संबोधित उन्होंने कहा कि वे किसी के इशारे पर काम नहीं करते हैं। हम जनता के साथ रहते हैं और जतना के भावनाओं के अनुकूल काम करते हैं। यदि इससे लालू यादव को मिर्ची लगती है तो यह उनकी समस्या है। उन्होंने कहा कि जब तब बाढ़ के पवन यादव के परिजनों को न्याय नहीं मिलता है, जब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 27 जून को बाढ़ में आयोजित सभा हर हाल में होगी।
श्री यादव ने छात्र-युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहचान युवाओं से है। युवा वह है, जिसमें विज्ञान और अध्यात्म का मिश्रण हो। उन्होंने कहा कि त्याग करने वालों ने ही दुनिया को दिशा दी है। महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक से आज तक, जिसने भी त्याग किया, उसने ही इतिहास की रचना की। सांसद ने कहा कि भारत में कभी क्रांति नहीं हुई है, हो भी नहीं सकती है। क्योंकि यहां भाग्य, भगवान, कर्मकांड, जाति, धर्म, पाखंड सभी क्रांति की संभावना का मार देते हैं। यहां की सामाजिक जड़ता और शोषण क्रांति के बीज को अंकुरित ही नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि क्रांति और बदलाव के लिए लेने के बजाये देने की प्रवृत्ति पैदा करनी होगी। तभी समाज बदलेगा, देश बदेलगा और देश आगे बढ़ेगा। बिहार आगे बढ़ेगा।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की राजनीतिक संस्कृति में ही जड़ता आ गयी है। नेतृत्व वर्ग युवाओं में संभावना के बीज पैदा ही नहीं होने देता है। 1974 के छात्र आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस आंदोल से सिर्फ सत्ता बदली थी, कुर्सी पर बैठने वाला व्यक्ति बदल गया था। व्यवस्था नहीं बदली थी। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रही है। इसके लिए युवा को हर तरह के त्याग और समर्पण के लिए तैयार रहना चाहिए। युवा जन संवाद में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिजेंद्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा के रब्बू पवार, प्रदेश के प्रधान महासचिव एजाज अहमद, उपाध्यक्ष बबन यादव, युवा शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता मधुकर आनंद ने की।
No comments:
Post a Comment