पटना में मौसम का तापमान शनिवार को भले ही कम था, लेकिन राजनीतिक तापमान दिन भर घटता बढ़ता रहा। बाढ़ में हुए पुटूस यादव की हत्या में अनंत सिंह की भूमिका को लेकर सांसद पप्पू यादव ने जहां अपना मोर्चा खोला, वहीं अनंत सिंह के बचाव में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरूण कुमार इनके बचाव में उतर गए।

दूसरी ओर र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस क्रम में उनकी जुबान भी फिसली और उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की छाती तोड़ने तक की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेहरा बदलकर अनंत सिंह जैसे दर्जनों लोगों का शोषण अपने राजनीतिक लाभ के लिए करते रहे हैं। काम निकल जाने के बाद वे ऐसे लोगों को निकाल बाहर करते हैं।
लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह कौम चूड़ी पहनकर नहीं बैठी, न इनकी जान किसी डिबिया में है। यह नीतीश कुमार की छाती भी तोड़ सकती है। कुमार भाजपा के प्रदेश दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ने अनंत सिंह के न समर्थन में हैं और न विरोध में।
लेकिन जिस तरह से खास जाति विशेष पर हमला किया जा रहा है वह हमें स्वीकार्य नहीं। नीतीश कुमार को जब जरुरत था वे अनंत सिंह के तलवे सहला रहे थे, काम निकल गया तो सात माह पुराने मामले में जेल भेज दिया। यह कैसा न्याय है।
नीतीश कुमार गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले व्यक्ति हैं। मैंने उन्हें 14 वर्षों तक कंधे पर बैठाकर चैम्पियन की तरह घुमाया लेकिन बहुत पहले उन्हें समझ गया। वे मुखौटा बदल-बदल कर लोगों का इस्तेमाल करते हैं और समयम के अनुसार अपना चोंगा भी बदल लेते हैं।
साभार - दैनिक भाष्कर
No comments:
Post a Comment